{"_id":"5fb168688ebc3e9bbc066f5a","slug":"two-people-dead-in-a-road-accident-faridabad-news-noi548431499","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन
फरीदाबाद। सड़क हादसों के चलते शहर के दो घरों में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
एसजीएम नगर निवासी नितेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त प्रिंस के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली घूमने गया था। शनिवार को वहां से रात करीब एक बजे दोनों लौट रहे थे। सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण प्रिंस की मौत हो गई। थाना पल्ला पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला आदर्श नगर बल्लभगढ़ में दर्ज हुआ है। यहां रहने वाले सोहनलाल ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई डालचंद मजदूरी करते हैं। 13 नवंबर की शाम वे मुजेसर से मजदूरी करके पैदल घर लौट रहे थे। वाइएमसीए फुटओवरब्रिज के पास दोनों हाईवे पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक ऑटो तेज रफ्तार से आया और डालचंद को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से डालचंद बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे में ऑटो भी पलट गया, जिससे उसमें बैठे कई लोग घायल हो गए सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। डालचंद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।