{"_id":"69dfe070f9e0c50ca204f5c4","slug":"two-people-arrested-for-fraud-in-the-name-of-making-credit-cards-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67543-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी के दो आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी के दो आरोपी धरे
विज्ञापन
- आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के जयपुर के रहने वाले छग्गन सिंह व सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी की शिकायत सेक्टर-21ए निवासी युवती ने दी थी। उसने बताया कि 16 फरवरी को वह दोस्त के साथ गूगल पर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे फास्ट पे कार्ड नाम की एक वेबसाइट मिली, जिस पर उसने दोस्त के मोबाइल नंबर से लॉगिन किया और 999 रुपये कार्ड फीस के रूप में जमा किए। अगले दिन उसके दोस्त ने वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर कॉल कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। इस दौरान आरोपियों ने इंश्योरेंस व अन्य चार्जेज के नाम पर 26,799 रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बावजूद उनको कोई क्रेडिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।