फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new dengue cases found, number of patients reached 26

Faridabad News: दो नए डेंगू के मामले मिले, मरीजों की संख्या हुई 26

Wed, 04 Sep 2024 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two new dengue cases found, number of patients reached 26
- जिले में अभी तक 26 डेंगू और 12 मलेरिया के मरीज मिले
विज्ञापन

- विभाग की ओर से 4500 घरों की हो चुकी जांच, 1000 को दिया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 2 नए मामलों की पुष्टि की है। इन दो नए मामलों के साथ ही जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 26 हो गई है। जिनमें से अन्य जिलों के 6 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही मलेरिया के अभी तक 12 मामले ही सामने आए है। इन सभी का उपचार निजी अस्पतालों में किया जा रहा है। अभी तक डेंगू-मलेरिया के कुल 38 मामले सामने आए हैं।

जिले में दो डेंगू के नए मामले मिले हैं जिनमें से एक एनआईटी-5 और दूसरा मामला एसजीएम नगर से सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जो मामले मिले हैं। उन क्षेत्रों में विभाग और नगर निगम की ओर से फॉगिंग की जा रही है। इसके साथ ही विभाग की ओर से अभी तक करीब 45 हजार घरों की जांच की गई है। जिनमें मच्छरों का लार्वा मिलने पर एक हजार से अधिक घरों में नोटिस भी जारी किया गया है। बीमारी से बचाव और मच्छर पनपने से रोकने के तरीकों के विषय पर जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमें घर-घर जाकर जांच कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। विभाग की ओर से अभी तक 1 लाख 55 हजार स्लाइड बनाई गई हैं। इसके साथ ही करीब साढ़े 6 हजार से अधिक डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में डेंगू एवं मलेरिया दोनों ही नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू के नए मामलों को कम करने के लिए प्रतिदिन अभियान चला रही हैं। जल्द ही मिलेगी लोगों को राहत।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article