फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new civic amenities centers will be built in Ward 26, providing facilities near homes

Faridabad News: वार्ड-26 में बनेंगे दो नए नागरिक सुविधा केंद्र, घर के पास मिलेंगी सुविधाएं

Tue, 12 May 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two new civic amenities centers will be built in Ward 26, providing facilities near homes
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, जलभराव, सीवर, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के लिए निगम कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तेजी से फैलते फरीदाबाद में सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। खासकर शहर के बाहरी और घनी आबादी वाले वार्डों में रहने वाले लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी नगर निगम मुख्यालय या ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने वार्ड-26 में दो नए नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी कम होने के साथ निगम की सेवाओं को मोहल्ला स्तर तक पहुंचाया जा सकेगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ये दोनों केंद्र एत्मादपुर सामुदायिक भवन और बीएसएनएल एक्सचेंज के पास स्थित पार्क में बनाए जाएंगे। दोनों स्थानों का चयन क्षेत्र की आबादी, पहुंच और आसपास की कॉलोनियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


बढ़ती आबादी के साथ बढ़ा सेवाओं का दबाव

फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र की आबादी करीब 20 लाख के आसपास पहुंच चुकी है। शहर में 46 वार्ड हैं और लगातार बढ़ती आबादी के कारण नागरिक सेवाओं का दबाव भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, शिकायत निवारण, जलभराव, सीवर, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग निगम कार्यालय पहुंचते हैं। कई बार एक साधारण कार्य के लिए भी लोगों को अलग-अलग शाखाओं में जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-26 में लंबे समय से महसूस हो रही थी जरूरत

वार्ड-26 में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। यहां एत्मादपुर, आसपास की कॉलोनियों और तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्रों की आबादी लगातार बढ़ रही है लेकिन सुविधाओं का विस्तार उसी अनुपात में नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक प्रमाण पत्र बनवाने या शिकायत दर्ज कराने के लिए भी आधा दिन खराब हो जाता है। बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र स्तर पर सुविधा केंद्र बनने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकेगी।

अगले महीने शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और लोगों को पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था का लाभ मिलेगा। शहर में बढ़ती आबादी और फैलते शहरी दायरे के बीच यह पहल नगर सेवाओं को आम नागरिक के दरवाजे तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यदि योजना तय समय पर पूरी होती है तो वार्ड-26 के हजारों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।




लोगों की सुविधाओं के लिए इस तरह के कई कार्य किए जा रहे हैं, लोगों की समस्याओं का समाधान करना निगम की पहली प्राथमिकता है। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed