फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new cases of corona found, three healthy

कोरोना के दो नए केस मिले, तीन स्वस्थ

Tue, 06 Jul 2021 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Two new cases of corona found, three healthy
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में दो नए मामले मिले, जबकि तीन मरीज संक्रमण को मात देकर घर लौट गए। जिले में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डबुआ कॉलोनी और सेक्टर-21 से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 99721 हो गई है।
विज्ञापन

इनमें से 98 972 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 716 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। केवल 33 मरीज ही उपचाराधीन हैं। इनमें से 17 अस्पतालों में भर्ती हैं। 16 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। जिले में ऑक्सीजन सपोर्ट पर सात मरीज हैं। कोविड-19 संक्रमण के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मंगलवार को 2861 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 643 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेेकिन अभी यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। लोग कोविड 19 के नियमों का गंभीरता से पालन करें और साथ ही टीकाकरण भी जरूर कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed