फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two more corona patients found, health department on alert

Faridabad News: कोरोना के दो और मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Tue, 27 May 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two more corona patients found, health department on alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो नए कोरोना के मामलों की पुष्टि की गई है। जिनमें दोनों महिलाएं शामिल हैं। दोनों संक्रमित महिलाओं को बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद इनकी निजी अस्पताल में जांच कराई गई थी, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने एक हजार कोरोना टेस्ट किट मंगवाई हैं।
जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामले हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पहला मामला पन्हेड़ा कलां गांव में पाया गया था, जहां 34 वर्षीय महिला को बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत थी। जिसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल में जांच कराई। जांच के बाद रविवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसकी जानकारी सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग को मिली। महिला को तत्काल होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। महिला के पति की भी जांच की गई। पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में विष्णु कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय महिला को कुछ दिनों से बुखार की समस्या थी। परिजनों ने 24 मई, शनिवार को निजी अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट करवाया। 25 मई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार को उनकी स्थिति में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया और होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed