फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two more accused arrested in Scorpio attempt to trample

Faridabad News: स्कॉर्पियो से रौंदने की कोशिश मामले में दो और आरोपी धरे

Fri, 03 Jul 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in Scorpio attempt to trample
दोनों पक्षों की क्रॉस एफआईआर में 17 नामजद, मुखबिरी के शक को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

- नंबर गेम- 3 आरोपियों की अब तक हुई गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के सिरोही-बिजोपुर रोड पर स्कॉर्पियो से युवक को कुचलकर हत्या करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने वसीम और उसके सगे भाई असलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले स्कॉर्पियो चालक तहसीम गिरफ्तार किया जा चुका है। असलम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि तहसीम और वसीम को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से दर्ज क्रॉस एफआईआर में कुल 17 नामजद आरोपियों समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

बुधवार की शाम गांव धौज और सिरोही के दो पक्षों के बीच रंजिश और मुखबिरी के शक को लेकर विवाद हो गया था। सिरोही निवासी शहरयाद ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका भाई सद्दीक उर्फ शहनाज गांव में मौजूद था, तभी धौज निवासी तहसीम, वसीम, नफीस, परवेज उर्फ बोलर, जीसान, राकीब, असलम, कल्लू कसाई का बेटा, सोहेल तथा अन्य लोग बाइक और स्कॉर्पियो में पहुंचे। आरोप है कि तहसीम ने जान से मारने की नीयत से स्कॉर्पियो सीधे सद्दीक पर चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं धौज निवासी वसीम खान ने क्रॉस एफआईआर में आरोप लगाया कि विवाद की शुरुआत इस्लाम फार्म के सामने हुई, जहां शहनाज उसके भाई परवेज को गालियां दे रहा था। विरोध करने पर शहनाज ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद जब तहसीम, असलम और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो सिरोही पक्ष के शहनाज, मीनाज, सकील, समीम उर्फ सम्मी, साहिल, अशफाक, उमेर मुहरू व अन्य लोगों ने असलम और नफीस पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी के उल्टे हिस्से और लात-घूंसों से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अल फ्लाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर निष्पक्ष जांच के लिए मामला अपराध शाखा सेक्टर-56 को सौंपा गया है। पहले मुख्य आरोपी तहसीम को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद लगातार दबिश देकर बृहस्पतिवार को वसीम और असलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोप, मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed