फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two more accused arrested in robbery case, were keeping watch during the incident

Faridabad News: लूटपाट में दो और आरोपी गिरफ्तार, वारदात के दौरान कर रहे थे निगरानी

Thu, 04 Jun 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in robbery case, were keeping watch during the incident
फरीदाबाद पुलिस ने ओयो होटल में घुसकर मारपीट करने के मामले में आरोपी मनीष व सेतू को गिरफ्तार किय - फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
सेक्टर-37 स्थित होटल में कर्मियों से लूटपाट की घटना में थे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित होटल में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ इका और सेतू, निवासी शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को दो जून को दयालबाग रोड, लक्कड़पुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार दोनों आरोपी मुख्य आरोपी वंश के साथी हैं। जांच में सामने आया कि वंश अपने साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए साथियों को लेकर होटल पहुंचा था। वारदात के दौरान मनीष और सेतू होटल के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे, जबकि वंश और अन्य युवक अंदर घुसकर मारपीट कर रहे थे। मुख्य आरोपी वंश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर छह दिन के रिमांड पर ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed