फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two more accused arrested in insurance agent murder case

Faridabad News: बीमा एजेंट की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in insurance agent murder case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीमा एजेंट की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25/26 अक्टूबर की रात थाना पल्ला क्षेत्र में एत्मादपुर पुल के पास एक व्यक्ति का शव नाले के किनारे मिला था। सिर पर चोट और गले में रस्सी के निशान से हत्या की पुष्टि हुई थी। मृतक की पहचान चंदर, निवासी ईस्ट विनोद नगर दिल्ली के रूप में हुई।


मामले की जांच में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गौरव झा (19) निवासी संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली और प्रशांत कुमार (25) निवासी बिसानपुरा, देवरिया (उ.प्र.), हाल रजौकड़ी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने मुख्य आरोपी केशव और उसकी मंगेतर के साथ मिलकर बीमा एजेंट की हत्या की थी।
विज्ञापन



मुख्य आरोपी केशव और उसकी मंगेतर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों नए आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed