{"_id":"69fa44bc0a0c1e33470e3465","slug":"two-matches-were-played-in-the-sonali-yadav-girls-cricket-tournament-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69239-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोनाली यादव गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोनाली यादव गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन
आरपीसीए टीम की विजेता खिलाड़ी। स्रोत कोच
एसआरएनसीसी-1 ने टीएनएम गर्ल्स और आरपीसीए ने नोएडा वंडर्स को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे सोनाली यादव गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें एसआरएनसीसी-1 और आरपीसीए की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाब रहीं। एसआरएनसीसी-1 ने टीएनएम गर्ल्स को हराकर बाजी मारी जबकि आरपीसीए ने नोएडा वंडर्स को हराया।
एसआरएनसीसी-1 ने नौ विकेट से जीता मुकाबला
दिन के पहले मुकाबले में एसआरएनसीसी-1 ने टीएनएम गर्ल्स को नौ विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई टीएनएम गर्ल्स ने पांच विकेट पर 102 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ज्योति बालियान ने 40 रनों की शानदार पारी खेली जबकि भव्या ने 25 रन बनाए। एसआरएनसीसी-1 के लिए इशिका ने दो विकेट लिए जबकि मोती और तेजस्विनी ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी को आई एसआरएनसीसी-1 ने 13 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए तनिषा ने 40 गेंदों पर 65 रन बनाए और त्रिवेणी ने 26 रनों की पारी खेली। टीएनएम की ओर से जान्हवी बालियान ने एकमात्र विकेट अपने नाम किया। तनिषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीती आरपीसीए
दिन के दूसरे मुकाबले में आरपीसीए ने नोएडा वंडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई नोएडा वंडर्स ने पांच विकेट पर 112 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ज्योति ने 55 और प्रियदर्शनी ने 20 रन बनाए। आरपीसीए के लिए निष्ठा बिष्ट ने दो जबकि वंदना और तारिणी ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीए ने निचलेक्रम में अमनदीप कौर के नाबाद 20 और तारिणी के नाबाद 19 रनों की बदौलत 19.3 ओवर में 115 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। नोएडा वंडर्स की ओर से आरना ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर चार विकेट झटके। विजेता टीम की ओर से दो विकेट लेने वाली निष्ठा बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।