फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two matches were played in the corporate tournament on Sunday.

Faridabad News: कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दो मुकाबले

Sun, 08 Feb 2026 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two matches were played in the corporate tournament on Sunday.
फरीदाबाद। जिले की मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें पहले मुकाबले में मारुति सुजूकी ने सोना कॉम स्टार को हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में स्पार्क मिंडा ने इंपीरियल ऑटो हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मैच में सोना कॉम स्टार ने 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई मारुति सुजूकी ने सिर्फ 10.1 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मारुति सुजूकी के लिए विदुर कौशिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विदुर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर 48 रन बनाए और तीन बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में इंपीरियल ऑटो की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवरों में सिर्फ 104 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्क मिंडा ने महज 4.1 ओवर में 106 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। स्पार्क मिंडा की ओर से ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सिर्फ गेंदों पर 69 रन बनाने वाले और तीन विकेट लेने वाले पवन यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed