फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two lakh rupees were cheated from a girl on the pretext of marriage

Faridabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख रुपये ठगे

Thu, 23 May 2024 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were cheated from a girl on the pretext of marriage
पीड़िता ने शादी डॉट कॉम पर पंजीकरण कराया था
विज्ञापन

विनीत शर्मा नाम के युवक से होने लगी थी बातचीत

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर निवासी एक युवती से साइबर ठगों ने शादी का झांसा देकर करीब दो लाख रुपये ठग लिए। युवती की शिकायत पर एनआईटी साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


युवती ने बताया कि उन्होंने 17 मार्च को शादी डॉट कॉम पर पंजीकरण कराया था। अगले दिन उन्हें विनीत शर्मा नाम से एक रिक्वेस्ट (अनुरोध) प्राप्त हुई। वेबसाइट के माध्यम से उन्हें युवक का नंबर मिला। व्हाट्सएप पर एक दूसरे की फोटो और आधार कार्ड शेयर हुए। दोनों के बीच करीब तीन दिन बातचीत हुई। इस दौरान युवक व्हाट्सएप कॉल पर ही बात करता था। सामान्य फोन करने पर नंबर बंद आता था। इस दौरान आधार कार्ड में युवक का नाम भी विकास जांगिड़ था। उन्होंने जब युवक से इस संबंध में बात की तो उसने बताया कि वह दिल्ली स्थित दूरदर्शन समाचार चैनल में नौकरी करता है अभी नई नौकरी है। माता पिता जयपुर रहते हैं। घर का नाम विकास है। नई जॉब के कारण अभी नंबर बंद कर रखा है। तीन-चार दिन में चालू हो जाएगा। युवक ने उसके मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजा और युवती को लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। उसने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया उनका बैंक खाता हैक हो गया और उनके खाते से करीब दो लाख रुपये निकल गए। उसके बाद से वह लगातार युवक से बात करने का प्रयास कर रही हैं। युवक का व्हाट्सएप नंबर बंद आ रहा है। ठगी का अहसास होने पर उन्हाेंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed