{"_id":"6a64ee3156af9f40a800305b","slug":"two-lakh-rupees-swindled-through-the-lure-of-a-075-percent-fee-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75750-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 0.75 प्रतिशत शुल्क का लुभावना झांसा देकर दो लाख रुपये ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 0.75 प्रतिशत शुल्क का लुभावना झांसा देकर दो लाख रुपये ठगी
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराने के नाम पर मात्र 0.75 प्रतिशत शुल्क का लुभावना झांसा देकर दो लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल के ककड़ीपुर गांव निवासी कपिल मुद्गल को 11 अप्रैल को पैसों की आवश्यकता थी। गूगल पर तलाशने पर उन्हें सनसाइन पेमेंट सोल्यूशन का संपर्क मिला। वहां से मिले नंबर पर बात करने वाले राकेश नामक व्यक्ति ने महज 0.75 प्रतिशत कमीशन पर क्रेडिट कार्ड की रकम बैंक खाते में भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद आरोपी के निर्देश पर उसका प्रतिनिधि राहुल शर्मा दोपहर को उन्हें लिबर्टी शोरूम लेकर पहुंचा। वहां राहुल के कहने पर प्रक्रिया पूरी करते ही पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से एक-एक लाख रुपये की दो ट्रांजेक्शन हो गईं। रकम खाते में जमा न होने पर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत 24 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद