फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two laborers killed after being hit by a dumper truck.

Faridabad News: डंपर की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two laborers killed after being hit by a dumper truck.
फरीदाबाद। सेक्टर-65 में निर्माणाधीन मकान के सामने सड़क पर सो रहे दो मजदूरों के ऊपर मिट्टी डालने आया डंपर चढ़ गया। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बीके अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय बादल कुमार और 22 वर्षीय करण कुमार के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे और आपस में चचेरे भाई थे। दोनों करीब 10-15 दिन से ठेकेदार के पास मजदूरी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ठेकेदार संजय यादव सेक्टर-65 के प्लॉट नंबर 2969 में मकान निर्माण का काम करा रहा है। 25 अगस्त को दोनों मजदूरों का हिसाब कर दिया गया था। इसके बाद वे वहां से चले गए थे। हालांकि, 26 अगस्त की रात दोनों दोबारा निर्माणाधीन प्लॉट पर पहुंचे और थकान के चलते प्लॉट के सामने सड़क पर सो गए। देर रात प्लॉट में मिट्टी डालने के लिए एक डंपर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर रक्षाबंधन पर घर जाने वाले थे। पुलिस को 27 अगस्त को बीके अस्पताल के गार्ड रूम से दो अज्ञात लोगों की मौत की सूचना मिली थी। बाद में ठेकेदार के बयान पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस डंपर और चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed