{"_id":"66b119f72e790ccf5a009794","slug":"two-innocent-people-were-crushed-by-a-tractor-one-died-and-the-other-seriously-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28663-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो मासूमों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत और दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो मासूमों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत और दूसरा गंभीर
विज्ञापन
- डबुआ-पाली रोड पर धर्मकांटे के पास लापरवाही से ट्रैक्टर को पीछे करते समय हुआ हादसा, चालक भागा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ पाली रोड स्थित धरमकांटे पर चालक ने लापरवाही से बैक करते हुए दो मासूमों को ट्रैक्टर से कुचल दिया। हादसे में एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। उसकी छह वर्षीय बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डबुआ थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी नन्हें डबुआ पाली रोड स्थित एक गोदाम में रहते थे। दोनों के तीन बच्चे हैं। दंपती कबाड़ के गोदाम पर काम भी करता है। सोमवार सुबह सबसे छोटा बेटा अभय (3), बेटी काजल (6) व एक अन्य बेटी हैं। हादसे के वक्त अभय और काजल दुकान पर सामान लेने गए थे। इस दौरान चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर पीछे करते समय बच्चों को कुचल दिया। ट्रैक्टर का पहिया अभय के पेट पर चढ़ गया। वहीं, काजल के पैर को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही अभय की मौत हो गई। वहीं, काजल को इलाज के लिए बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय बच्चों की मां लक्ष्मी गोदाम पर काम कर रही थी। पिता नन्हें गांव गए हुए थे।
--
डबुआ-पाली रोड पर यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- विद्या सागर, प्रभारी, डबुआ थाना