फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two injured in vehicle collision including pharmacist on bike

Faridabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फार्मासिस्ट सहित दो घायल

Thu, 02 Apr 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two injured in vehicle collision including pharmacist on bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार छोटा हाथी (मिनी-ट्रक) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बुलेट सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे फार्मासिस्ट और उनके दोस्त को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 31 मार्च को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 29 मार्च की दोपहर करीब दो बजे की है। संजय कॉलोनी निवासी सुधांशु रंजन, जो पेशे से फार्मासिस्ट हैं, अपने दोस्त ऋषि रॉय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेहतपुर जा रहे थे। जब वे बाटा-हार्डवेयर रोड पर पहुंचे, तो दाहिनी तरफ से आए एक सफेद रंग के छोटा हाथी ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जबकि आरोपी चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जाना। डॉक्टर ने सुधांशु को बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी लिखित प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि फरार वाहन का नंबर और चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed