फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two injured in collision with a speeding car, police seized the car

Faridabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो घायल, पुलिस ने कब्जे में ली कार

Mon, 22 Jan 2024 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Two injured in collision with a speeding car, police seized the car
कार ने बिजली के खंभे को तोड़ा, छह घंटे 20 घरों की बिजली रही बाधित, देर शाम ठीक हुई लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन स्थित डीएवी कॉलेज के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में सड़क पार कर रहे दो युवक घायल हो गए। आरोपी कार इतनी लापरवाही से चला रहा था कि उसने ऑटो में टक्कर मारने से पहले एक बिजली के खंबे को तोड़ दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इससे छह घंटों तक 20 घरों में बिजली बाधित रही। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
एनआईटी-तीन चौकी प्रभारी संजय ने बताया सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक बिजली के खंभे में टक्कर मारी। उसके बाद कार सवार गाड़ी को नियंत्रित करने के चक्कर में सड़क पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मारने के बाद एक ऑटो में जा भिड़ा। घायलों को दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। कार में दो युवक सवार थे जो जिम से कसरत कर वापस आ रहे थे। हादसे के बाद आरोपी कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता बंसीलाल ने बताया कि हादसे की वजह से छह घंटों तक 20 घरों में बिजली बाधित रही। बंसीलाल ने बताया कि बिजली कनेक्शन को जल्द ठीक किया जा सकता था लेकिन इसके लिए पहले 500 घरों की बिजली कनेक्शन लाइन बाधित करनी पड़ती। चूंकि इस दौरान अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण टीवी पर चल रहा था, इसलिए प्रसारण के बाद में बिजली कर्मियों ने लाइन दुरुस्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed