{"_id":"6a86ef7cb8e1933fab0cec68","slug":"two-groups-clashed-over-becoming-a-panch-faridabad-news-c-24-1-pal1005-127212-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंच बनने को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंच बनने को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद में पंच बनने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर रास्ता रोककर मारपीट और चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एकता नगर निवासी विनोद राणा ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को नवीन उर्फ पम्मी और हेमराज के पारिवारिक विवाद में समझौता कराने के लिए उसे बुलाया गया। विनोद का आरोप है कि बबलू ने उसे पंच बनने को लेकर दूरभाष पर धमकाया। रात करीब साढ़े दस बजे घर लौटते समय बबलू, डालचंद उर्फ आदि, नवीन उर्फ पम्मी और प्रदीप ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर हमला किया। बबलू ने फरसे से विनोद के सिर पर और डालचंद ने डंडे से कमर पर वार किया। घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया।
दूसरे पक्ष के आरोप
दूसरे पक्ष के बबलू ने आरोप लगाया कि विनोद और उसका भाई धीरज शराब के नशे में उसके घर के सामने पहुंचे। उन्होंने गालीगलौज कर मारपीट की। बबलू के अनुसार, विनोद ने उसके सिर पर लाठी से वार किया। चचेरे भाई गजेंद्र ने उसे बचाया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।