{"_id":"62585270b8bc9e7fd227fd16","slug":"two-girls-raped-case-registered-faridabad-news-noi6429469149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों से दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरियों से दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। शहर के दो थाना इलाके में दो किशोरियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सूरजकुंड इलाके में पकड़े गए मामले में आरोपी और पीड़िता यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। दूसरा मामला खेड़ी पुल थाना इलाके का है। आरोपी ने अपने पड़ोस की किशोरी से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चाइल्ड लाइन प्रभारी सुनीता ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि थाना सूरजकुंड इलाके के फतेहपुर चंदीला के एक मकान में दो किशोर व दो किशोरी संदिग्ध रूप से रह रहे हैं। सुनीता महिला थाना एनआईटी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। किशोर व किशोरियां कमरे में मौजूद थी। पूछताछ में सामने आया कि चारों चार अप्रैल को यूपी के सहारनपुर से भागकर फरीदाबाद आए थे। एक किशोरी के परिजनों ने मामला सुल्तानपुर में दर्ज करा रखा था। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने सुल्तानपुर पुलिस को सूचित कर किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया। दूसरी किशोरी का मामला दर्ज नहीं था। एनआइटी थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर सुल्तानपुर भेज दी। किशोरी के माता पिता के आने पर किशोरी को उन्हें सौंप दिया गया। दूसरे मामले में खेड़ी पुल थाना इलाके में एक युवक पर 15 वर्षीय किशोरी को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
-
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से बाहर
तीन दिन बीत जाने के बाद भी पाली क्रशर जोन में हुए बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। मंगलवार शाम को पाली क्रेशर जोन में एक 22 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया था।