फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two fraudsters, including an account holder, nabbed from Mathura.

Faridabad News: मथुरा से खाताधारक समेत दो जालसाजों को दबोचा

Sun, 21 Jun 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two fraudsters, including an account holder, nabbed from Mathura.
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 41.50 लाख की ठगी के मामले में कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बीस जून को उत्तर प्रदेश के मथुरा से काबू किया गया है। आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी मनीष (32) और रविंद्र (39) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मनीष बैंक खाते का धारक है। आरोप है कि उसने अपना खाता रविंद्र को उपलब्ध कराया था और रविंद्र ने यह खाता आगे साइबर ठगों को दे दिया। पुलिस के अनुसार मनीष बीकॉम और रविंद्र बीए तक पढ़ा है और दोनों निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-49 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि उसने एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन किया था, जहां शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने के संदेश प्रसारित किए जाते थे। ठगों ने उसे एक यूआरएल भेजकर निवेश खाता खुलवाया और नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच उससे 41,50,597 रुपये निवेश करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने जब निवेश की गई राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे टैक्स के नाम पर अतिरिक्त धनराशि मांगी गई। इसके बाद उसे ठगी का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed