फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two families clash over sewer cleaning

Faridabad News: सीवर सफाई को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट

Fri, 03 Apr 2026 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two families clash over sewer cleaning
घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जवा में बुधवार दोपहर सीवर की सफाई को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान तलवार, फावड़ा और डंडों का इस्तेमाल किया गया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। घायल हरिचंद मलिक ने बताया कि वह अपने घर के पास बने सीवर के गड्ढे को खाली करवाने का काम कर रहे थे। उनका कहना है कि उनके बड़े भाई महावीर का मकान उनके घर के पीछे की तरफ है। सफाई के दौरान महावीर ने पानी चला दिया, जिससे पानी सीवर के गड्ढे में जाने लगा। हरिचंद ने महावीर से पानी बंद करने के लिए कहा लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हरिचंद के अनुसार महावीर इस बात पर गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि महावीर अपने साथ अमित, सुमित और सत्तो को लेकर आया और सभी ने लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान महावीर ने हरिचंद के बेटे अतुल की छाती पर तलवार से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान हरिचंद की पत्नी सुंदरी को भी डंडों से पीटा गया, जिससे उनके हाथ और सिर में चोटें आईं। वहीं हरिचंद को भी मुंह पर चोट लगी। हमले में परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई और उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जवा गांव में दो परिवारों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। यह विवाद सीवर के गड्ढे में पानी जाने को लेकर हुआ था। झगड़े में तीन से चार लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed