{"_id":"6a21b42ebe25747e290e8bea","slug":"two-factions-of-the-same-family-clash-over-water-in-lahadola-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71582-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लहडोंला गांव में पानी के लिए एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लहडोंला गांव में पानी के लिए एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
- वायरल वीडियो 2 जून का बताया जा रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छांयसा थाना क्षेत्र के गांव लहडोंला में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए। घटना 2 जून की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को आपस में मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच पानी लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान महिलाओं के बीच शुरू हुई बहस ने उग्र रूप ले लिया और बाद में परिवार के अन्य सदस्य भी झगड़े में शामिल हो गए। इसमें रणजीत नामक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हैं और प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का पाया गया है।