फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two elevated roads will be built to connect with NIT

Faridabad News: ग्रेफ को एनआईटी से जोड़ने के लिए बनेंगे दो एलिवेटेड रोड

Sat, 10 Jun 2023 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two elevated roads will be built to connect with NIT
ग्रेफ को एनआईटी से जोड़ने के लिए बनेंगे दो एलिवेटेड रोड
विज्ञापन

परियोजना पर 300 करोड़ रुपये होंगे खर्च; डीपीआर तैयार, मंजूरी के लिए सरकार को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद से एनआईटी के बीच यातायात जल्द सुगम में होगा। परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़खल और बाटा रेलवे ओवर ब्रिज से जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड बनेगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। पीडब्ल्यूडी ने इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा गया है। इस पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इससे शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
फरीदाबाद जिला भौगोलिक रूप से दो भागों में बंटा हुआ है। इसमें एनआईटी क्षेत्र और ग्रेटर फरीदाबाद है। इसका प्रमुख वजह राष्ट्रीय राजमार्ग और रेेलवे लाइन के कारण एनआईटी और सेक्टर-12 समेत ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र अलग हो जाते हैं। ऐसे में एनआईटी क्षेत्र के लोगों को सेक्टर-12 या ओल्ड फरीदाबाद जाने के लिए नीलम, बाटा और एनएचपीसी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का प्रयोग करना पड़ता है। वहीं, ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को हाईवे के साथ आगरा और गुरुग्राम नहर को पार करना होता है। सरकार दोनों नहरों पर कई जगहों पर पुल बनवा रही है जिससे शहर में यातायात बेहतर बना रहे।
विज्ञापन

---
एलिवेटेड यू-टर्न सड़क से सीधे पहुंच सकेंगे बाईपास
पश्चिम फरीदाबाद यानी एनआईटी के अंतिम छोर (सैनिक कॉलोनी) को पूर्व फरीदाबाद यानी ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ा सीधी कनेक्टविटी (जुड़ाव) नहीं है। एनआईटी के लोगों को यदि ग्रेटर फरीदाबाद अथवा नोएडा आना-जाना हो तो उन्हें कई रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिंदल एजेंसी को परियोजना परामर्शदाता के रूप में रखा गया था। कंपनी दोनों इलाकों को सुगमता से जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार कर ली है। जिसमें दोनों क्षेत्रों के बीच बेहतर यातायात के लिए एलिवेटेड यू टर्न सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। बाटा रेलवे ओवर ब्रिज पर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ उतरते समय स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। ये स्लिप रोड नीलम पुल की तरफ ऊपर उठती हुई जाएगी। यहां से यही सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए कोर्ट रोड से जुड़ेगी। यहां एक एलिवेटेड सड़क बल्लभगढ़ की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ेगी और यही सड़क बाटा रेलवे ओवर ब्रिज से जोड़ी जाएगी। एनआईटी से जिन लोगों को बाईपास या ग्रेटर फरीदाबाद जाना है। वह लोग एलिवेटेड यू-टर्न सड़क का इस्तेमाल कर सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
ग्रेटर फरीदाबाद और एनआईटी क्षेत्र को जोड़ने के लिए एलिवेटेड यू-टर्न सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। डीपीआर तैयार हो गई है। मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया है। -प्रदीप सिंधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed