{"_id":"6a70c953f5f72673c6059817","slug":"two-electricity-poles-fell-after-being-hit-by-a-tanker-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76563-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टैंकर की टक्कर से बिजली के दो खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टैंकर की टक्कर से बिजली के दो खंभे गिरे
विज्ञापन
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी की गली नंबर-88 में शनिवार दोपहर टैंकर की टक्कर से बिजली के दो खंभे गिर गए थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन कुछ घंटों तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात बिजली निगम ने आपूर्ति बहाल कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार गली से एक पानी का टैंकर गुजर रहा था। इसी दौरान टैंकर की टक्कर पहले बिजली के खंभे से हुई, जिससे वह पास के एक मकान पर जा गिरा। करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरा खंभा भी गिरकर टैंकर और मकान के ऊपर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति खंभों की चपेट में नहीं आया। स्थानीय निवासियों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। निवासी शिवम और कुलदीप ने बताया कि गली के कई बिजली के खंभे लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। इसकी शिकायत पहले भी संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद