{"_id":"6ac10b04554c943b780d8ed8","slug":"over-2-5-tonnes-of-deadly-explosive-chemicals-seized-from-a-residential-area-accused-arrested-in-faridabad-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: रिहायशी इलाके से 2.5 टन से ज्यादा घातक विस्फोटक रसायन बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: रिहायशी इलाके से 2.5 टन से ज्यादा घातक विस्फोटक रसायन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2026 07:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:32 PM IST
सार
बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले 2.5 टन से अधिक रसायन को रिहायशी इलाके में छिपाकर रखने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने मुकेश कॉलोनी निवासी आरोपी पुनीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घातक विस्फोटक रसायन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले 2.5 टन से अधिक रसायन को रिहायशी इलाके में छिपाकर रखने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने मुकेश कॉलोनी निवासी आरोपी पुनीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 किलोग्राम गंधक और 2296 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट बरामद किया है।
विज्ञापन
कुल 2496 किलोग्राम रसायन कमरे में रखा मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 2 अक्तूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम बल्लभगढ़ अनाज मंडी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुकेश कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कमरे में भारी मात्रा में अवैध रूप से ज्वलनशील रसायन और पटाखा बनाने की सामग्री का भंडारण कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपी को उसके घर के पास से काबू कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर कमरे की तलाशी ली गई, जहां से 2.5 टन से भी अधिक वजन का पोटैशियम नाइट्रेट और सल्फर बरामद हुआ।
विज्ञापन
हाथरस, यूपी से लाया गया था बारूद
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह विस्फोटक सामग्री उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से खरीदकर लाया था और आगामी त्योहारों पर पटाखे बनाने या आपूर्ति करने की फिराक में था। जांच में आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि हाथरस में यह सामग्री उसे किसने बेची थी। इसे फरीदाबाद तक कैसे लाया गया और शहर में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन