फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two died in road accident in faridabad

शादी के कार्ड बांटने निकले दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident in faridabad
बल्लभगढ़। शादी के कार्ड बांटने निकले युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में गांव नंगला मोठूका निवासी राजेंद्र उर्फ गुल्लड़ और गांव पीपली अलीगढ़ निवासी सतीश शामिल हैं। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नंगला मोठूका निवासी सूरज ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को उनके परिवार में शादी है। शनिवार देर शाम वह भतीजे राजेंद्र उर्फ गुल्लड़ के साथ यूपी रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण देने मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे। जब वह यमुना पुल के पास पहुंचे तो देखा कि उनके गांव पीपली अलीगढ़ निवासी सतीश और उसका भतीजा अमित सड़क किनारे खड़े थे। उनसे बातचीत के लिए सूरज ने मोटरसाइकिल रोक ली और सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। तभी एक तेज रफ्तार कार आई और सतीश, राजेंद्र एवं अमित को जोरदार टक्कर मार दी। तीनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसमें सतीश और राजेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने सूरज की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों शव के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed