{"_id":"650bc0e37692fee86e0fb278","slug":"two-died-in-a-road-accident-one-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13763-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
दूसरा बेटा गंभीर हालत में दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती, अन्य तीन लोग भी घायल
फोटो-
तेज रफ्तार में बस हुई अनियंत्रित, बिजली का पोल भी टूटासंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार बस मंगलवार देर शाम एक बाइक और साइकिल को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल में जा टकराई। घटना में बिजली को पोल पूरी तरह से टूट गया और बाइक पर सवार पिता व दो बेटों में से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक के दूसरे बेटे सहित चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मृतक के बेटे को गंभीर हालत में दिल्ली ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने बाइक व बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के जिला वैशाली के गांव भिखनपुरा व फिलहाल भूड़ काॅलोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी अजीत कुमार ने थाना सेक्टर 31 पुलिस को दी शिकायत में कहा उसके साथ बड़ी बहन प्रतिभा देवी अपने पति अमित कुमार रंजन (37) बेटे शौर्या रंजन (11) व स्नेहल रंजन (7) भी किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार को जीजा अमित कुमार रंजन दोनों बेटों को बाइक पर बिठाकर बाईपास रोड से घर जा रहे थे। अजीत कुमार भी अपनी बाइक से पीछे चल रहा था। सेक्टर 30 बाई पास सीएनजी पंप के पास शाम करीब सात बजे एक निजी बस का चालक तेज रफ्तार से बस को लेकर आया और जीजा अमित रंजन की बाइक में टक्कर मार दी। इसके साथ ही आरोपी ने एक ट्रैक्टर व साइकिल सवार को भी टक्कर माकी। घटना में अमित रंजन व उसके दोनों बेटों के अलावा तीन और लोग घायल हो गए। गंभीर चोट के कारण अमित रंजन (37 ) व स्नेहल रंजन (7) की मौत हो गई। शौर्या रंजन (11) को दिल्ली रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। सेक्टर 31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया बस कब्जे में ले ली गई है। आरोपी एक निजी कंपनी के लिए सवारी लाने और ले जाने का काम करता है। आरोपी की पहचान हो चुकी है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- --
अंधेरा और रफ्तार बनी हादसे का कारण
बाइपास रोड पर जहां हादसा हुआ वहां दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। पूरे रोड पर जगह-जगह खुदाई का काम जारी है। सड़क की खस्ता हाल होने के साथ ही पूरी रोड रात के अंधेरे में डूबी रहती है। सड़क निर्माण के दौरान किसी भी सुरक्षा नियम का पालन नहीं किया जा रहा। इसके अलावा वारदात के समय बस चालक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली का पोल नहीं होता तो बस में सवार करीब पांच से छह सवारियों को भी गंभीर चोट आ सकती थी। पोल में टकराकर बस की रफ्तार थम गई।