फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two departments together are not able to quench the thirst of city residents, tanker being sold for Rs 2500

Faridabad News: दो विभाग मिलकर नहीं बुझा पा रहे शहरवासियों की प्यास, 2500 रुपये में बिक रहा टैंकर

Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two departments together are not able to quench the thirst of city residents, tanker being sold for Rs 2500
शशि
विज्ञापन


फरीदाबाद। औद्योगिक शहर फरीदाबाद में नगर निगम और एफएमडीए मिलकर भी शहरवासियों की प्यास नहीं बुझा पा रहा हैं। वहीं, टैंकर माफिया का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। माफिया बेखौफ होकर मनमाने दाम पर कॉलोनियों, सेक्टरों और सोसायटियों में पानी की सप्लाई कर रहे हैं। यहां आकार के हिसाब से 700 से 2500 रुपये में पानी का टैंकर बेच रहे हैं। घरों में पानी की सप्लाई ठप पड़ी है, लेकिन टैंकर माफिया के पास भरपूर पानी हैं। ऐसे में लोग मजबूरी में पानी के लिए टैंकर माफियाओं पर निर्भर हैं।
राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहा टैंकर कारोबार

एनआईटी स्थित कॉलोनियों पर्वतीय, डबुआ, जवाहर, गुरुद्वारा रोड, संजय कॉलोनी, नंगला एनक्लेव और एसजीएम नगर में गर्मी शुरू होते ही टैंकर माफियाओं की चांदी शुरू हो जाती हैं। यहां के लोगों का आरोप है कि राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले लोग ही टैंकर का कारोबार चला रहे हैं। गांव में कुछ टैंकर माफिया अवैध रूप से ट्यूबवेल लगा रहे है तो कुछ झुग्गी वाले पानी की मेन लाइन में अवैध कनेक्शन कर खेल कर रहे हैं और मुनाफा कमा रहे हैं। यहां टैंकर के कारोबारियों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ हैं। इस कारण नगर निगम अधिकारी भी टैंकर माफियाओं पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां है बड़ी दिक्कत

शहर की 28 लाख की आबादी पर नगर निगम ने विभिन्न इलाकों में कुल 1818 ट्यूबवेल लगाया हैं। जिसमें से 13 ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। अन्य ट्यूबवेलों से 80 से 90 एमएलडी पानी सप्लाई हो रही हैं। एफएमडीए 22 रेनीवेल लाइनों से 150 एमएलडी पानी डिस्चार्ज कर रहा हैं लेकिन निगम के बूस्टरों तक केवल 128 एमएलडी पानी ही पहुंच पा रहा हैं। शहर को कुल 380 एमएलडी पानी की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पर्वतीय कॉलोनी निवासी मनीषा कुमारी ने बताया कि यहां हर साल पूरी गर्मी में यहां टैंकर से पानी की सप्लाई होती हैं। इसका टैंकर माफिया पूरा फायदा उठाते हैं। लोगों ने बताया कि छोटा टैंकर 700 रुपये में, बड़ा टैंकर 1500 रुपये में और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला टैंकर 2500 रुपये में बेचते हैं।


००
इस भीषण गर्मी में सभी इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई हैं। इस समय कई जगह से पानी की लाइनें टूटी हुई है और कई ट्यूबवेल भी बंद पड़े हैं। इस कारण शहर में कम पानी सप्लाई हो रहा हैं। इसके लिए एफएमडीए अधिकारियों के साथ बैठक चल रही हैं।
- बीरेंद्र कर्दम, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed