{"_id":"6a9b10462a38184ff90b60d9","slug":"two-day-shri-krishna-janmashtami-fair-begins-today-in-fatehpur-billauch-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79231-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फतेहपुर बिल्लौच में आज से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फतेहपुर बिल्लौच में आज से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला शुरू
विज्ञापन
झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुश्ती और रंगारंग स्वांग रहेगा आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फतेहपुर बिल्लौच गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार से दो दिवसीय पंखा मेले का आयोजन शुरू होने जा रहा है। मेला कमेटी फतेहपुर बिल्लौच के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस मेले में झांकी, स्वांग और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, पांच सितंबर को दोपहर 3:00 बजे से रात 8 :00 बजे तक आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। वहीं छह सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर बिल्लौच में किया जाएगा। दोनों दिन रात 10 बजे से सुबह 5:00 बजे तक स्वांग कार्यक्रम आयोजित होगा। रंगारंग स्वांग कार्यक्रम 5 और 6 सितंबर दोनों रात को होगा। मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा खान-पान की स्टॉल और खरीदारी के लिए दुकानें भी सजाई जाएंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि आसपास के गांवों और फरीदाबाद क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
एक लाख रुपये की होगी दंगल की अंतिम कुश्ती
मेले का प्रमुख आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी। आयोजकों ने बताया कि दंगल की अंतिम कुश्ती एक लाख रुपये की होगी। इसके अलावा मेला कमेटी सदस्यों और पहलवानों के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है। झांकियों के लिए भी पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को 15 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली झांकी को 7,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य कुश्तियों और कार्यक्रमों में भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मेले के आयोजन में डॉ. प्रताप वशिष्ठ, राजेश गर्ग और संजय गर्ग उर्फ टीटू (पेट्रोल पंप वाले) बतौर मेला संयोजक भूमिका निभा रहे हैं। मेला प्रधान खेमचंद सैनी, स्वांग प्रधान सागर गोयल और दंगल प्रधान पुरुषोत्तम सैनी को बनाया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।