फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two Congress workers clash after a press conference by a Congress leader

Faridabad News: कांग्रेस नेता की प्रेसवार्ता के बाद दो कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

Sun, 23 Aug 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two Congress workers clash after a press conference by a Congress leader
फरीदाबाद । मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि फरीदाबाद में मजबूत संगठन की तैयारी हो रही है। जिला कांग्रेस समितियों से लेकर जमीनी स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत, जवाबदेह, पारदर्शी और जनता से सीधे जुड़ा बनाया जाएगा है। शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह दावा किया गया। उधर, प्रेसवार्ता के बाद दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो गई थी। यह इतना बड़ा मसला नहीं था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकारों को बताया कि डीसीसी अध्यक्षों के चयन, नियुक्ति,सशक्तिकरण और जवाबदेही की प्रक्रिया को नया स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सोच संगठन को ऊपर से नीचे नहीं ,बल्कि नीचे से ऊपर मजबूत करने की है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण हो। इस अभियान के तहत अधिकांश जिला में संगठन निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि फरीदाबाद सहित कुछ जिलों में प्रक्रिया अभी शेष है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पृथला से विधायक रघूबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ,रोहित नागर, पराग शर्मा, लखन सिंगला, बलजिंदर ठरवी, आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश ,सुमित गौड़, जगन डागर, विनोद कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed