फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two children have died from hepatitis in Chhayansa village.

Faridabad News: छांयसा गांव में हैपेटाइटिस से दो बच्चों की मौत

Sun, 01 Feb 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two children have died from hepatitis in Chhayansa village.
-गांव में दस दिन के अंदर जा चुकी है छह लोगों की जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव छांयसा में हैपेटाइटिस बी वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। सादिक एवं नवेद नामक दो किशोर आयु के बच्चों की मौत हो गई। इसी रोग के चलते फरीदा नामक महिला को नूँह नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जमील एवं अग्गर प्राइवेट क्लिनिक में इलाज करा रहे हैं। इससे पूर्व बुजर्ग रिटायर सूबेदार हसन की मौत भी लीवर के रोग के चलते हो गई। उक्त गांव में दस दिन के अंदर विभिन्न कारणों से छह मौतें हो चुकी हैं। जिससे मातम का माहौल बन गया है।

ओमवती, सरफराज एवं हुरैरा की भी मौत हो गई है। अभी मौतों का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है। ग्राम पंचायत के पूर्व पंच अब्दुल करीम ने बताया कि जिन लोगों की मौतें हुई हैं उनमें से अधिकांश को लीवर के रोग बताए गए हैं। उन्होंने गांव में बचाव के उपाय करने की मांग प्रशासन से की है। गांव के सरपंच इस्लाम ने बताया कि दो मौतें बुजर्गों की हुई हैं। एक दिमागी रोग से कमजोर था। वह छत पर गिर गया था। इस संदर्भ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज मेडिकल अफसर डॉक्टर देवेंद्र जाखड़ से संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल पिक नहीं किया। हथीन सीएचसी के एसएमओ डॉक्टर संजय शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। रविवार को सम्बन्धित गांव में टीम भेजकर मौतों के कारणों की जानकारी लेकर उचित प्रबंध किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed