फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two children are being treated on one bed in the district civil hospital.

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में एक बेड पर दो-दो बच्चों का हो रहा इलाज

Sun, 17 May 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two children are being treated on one bed in the district civil hospital.
तेज गर्मी और संक्रमण के बढ़ते मामलों से बढ़ा दबाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल का बाल रोगी विभाग इन दिनों मरीजों से पूरी तरह भरा हुआ है। वार्ड में मौजूद सातों बेड फुल हैं, जबकि बढ़ती मरीज संख्या के कारण कई बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। थैलेसीमिया वार्ड में भी यही स्थिति बनी हुई है। अस्पताल में रोजाना बुखार, इन्फेक्शन, डिहाइड्रेशन, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याओं से पीड़ित बच्चों को भर्ती कराया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव, तेज गर्मी, अनियमित खानपान और पर्याप्त पानी नहीं पीने के कारण बच्चों में संक्रमण और कमजोरी के मामले बढ़े हैं।



मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज करना पड़ रहा है। इससे बच्चों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ लगातार मरीजों की देखभाल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल आया। यहां पता चला कि उसमें खून की कमी हो गई थी। इसलिए उसे भर्ती कराना पड़ा।- विवेक, परिजन, सेक्टर-20


मेरी एक साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर आना पड़ा।-नेहा, परिजन, तिगांव


बच्चे को तेज बुखार और इन्फेक्शन की शिकायत थी, इसलिए भर्ती कराया है। वार्ड में बेड की संख्या कम होने की वजह से परेशानी हो रही है।-आसमां, परिजन, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरा बेटा शिवांश पिछले सात दिनों से भर्ती है। इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है, सोमवार तक छुट्टी मिलने की उम्मीद है।-मूल चंद, परिजन, पर्वतीय कॉलोनी


अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद डॉक्टर और स्टाफ लगातार निगरानी रख रहे हैं। हालांकि मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से गैर संक्रामक बीमारी वाले कुछ मरीजों को एक साथ रखना पड़ा है, लेकिन बेड खाली होते ही उन्हें बेड उपलब्ध करा दिया जाता है। मेरी लोगों से अपील है कि गर्मी के मौसम में बच्चों का खास ध्यान रखें। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं, बाहर का खाना खाने से बचाएं और तेज बुखार, उल्टी या कमजोरी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।-डॉ. विकास गोयस, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed