{"_id":"6744e79bef38d3615e06dbf4","slug":"two-cars-collide-near-greater-faridabad-three-injured-faridabad-news-c-26-1-del1005-33986-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद के पास भिड़ी दो कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद के पास भिड़ी दो कार, तीन घायल
विज्ञापन
पीयूष हड्ट्स सोसायटी के पास हुआ हादसा, एक युवती समेत तीन लोग हुए जख्मी
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने दोनों कारें कब्जे में लीं, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो फरीदाबाद
ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में सोमवार सुबह बेलगाम हुई सेंट्रो कार ने युवती को टक्कर मारने के बाद होंडा सिटी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती और सेंट्रो कार सवार दो लोग समेत कुल तीन लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंटा सिटी कार के एयर बैग भी खुल गए। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी से पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर के समय खेड़ी रोड, पीयूष हाइट्स सोसायटी के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने युवती को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रही होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। हादसे में युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं सेंट्रो कार को भी काफी क्षति पहुंची। सेंट्रो कार सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सेंट्रो कार सवार युवक नशे की हालत में थे। पुलिस युवकों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।