फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two brothers waiting for bus with sisters were killed after being run over by Fortuner in Faridabad

रफ्तार का कहर: बहनों के साथ बस का इंतजार कर रहे थे भाई, फॉर्च्यूनर ने चारों को कुचला; दोनों भाइयों की मौत

Sat, 29 Aug 2026 06:16 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 06:16 PM IST
सार

फरीदाबाद के मांगर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बस का इंतजार कर रहे दो भाइयों और उनकी दो बहनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बहनें घायल हैं। 

विज्ञापन
Two brothers waiting for bus with sisters were killed after being run over by Fortuner in Faridabad
दो भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

फरीदाबाद के मांगर क्षेत्र में शनिवार सुबह बस का इंतजार कर रहे चार लोगों को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया। हादसे में दो सगे भाइयों अखिलेश और अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बहनें सरोज और राजकुमारी घायल हो गईं। सरोज की हालत गंभीर है और उनका इलाज फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजे गए हैं।

विज्ञापन



 

हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। परिजनों के अनुसार, अखिलेश, अवधेश और उनकी दोनों बहनें सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। चारों मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर से अधिक दूरी पर खड़े थे। इसी दौरान फरीदाबाद पंजीकरण नंबर वाली तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर वहां पहुंची और चारों को कुचल दिया। हादसे में अखिलेश और अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरोज और राजकुमारी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज को गंभीर चोटें आने के कारण दिल्ली के ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जबकि राजकुमारी का भी उपचार चल रहा है। परिवार के चाचा नन्हे ने बताया कि दोनों बहनें पलवल में रहती हैं और रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आई थीं। राखी बांधने के बाद दोनों भाइयों के साथ वापस पलवल लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चारों को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में शामिल फॉर्च्यूनर की पहचान कर ली गई है। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस कार चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed