फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two brothers riding a bike were hit by a school bus, one died

Faridabad News: स्कूल बस की चपेट में आए बाइक सवार दो भाई, एक की मौत

Fri, 18 Jul 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike were hit by a school bus, one died
फतेहपुर बिल्लौच से नवादा स्थित अपने स्कूल जा रहे थे दोनों
विज्ञापन

हादसे में घायल छोटे भाई को अस्पताल में कराया गया है भर्ती

बस में मौजूद बच्चों को छोड़कर चालक व अध्यापक भाग गए
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव फतेहपुर बिल्लौच में स्कूल जा रहे दो सगे भाइयों को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई बॉबी की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस में मौजूद बच्चों को छोड़कर चालक और अध्यापक भाग गए। थाना सदर पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी मंजीत ने बताया कि उनके भाई आजाद सिंह के बेटे बॉबी और लोकेश 17 जुलाई की सुबह 7:30 बजे बाइक से गांव नवादा स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल जा रहे थे। डींग फतेहपुर बिल्लौच सड़क पर हनुमान मंदिर के पास ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल बस के चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार नौवीं में पढ़ने वाला बॉबी सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई। बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई। सातवीं में पढ़ने वाले लोकेश के हाथ के ऊपर से बस का टायर निकल गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना थाना सदर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed