फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two brothers absconding on charges of robbery arrested with a reward of five thousand

Faridabad News: लूट के आरोप में फरार पांच हजार के इनामी दो भाई गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two brothers absconding on charges of robbery arrested with a reward of five thousand
लूट के आरोप में फरार पांच हजार का इनामी दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

पांच साल से पुलिस को चकमा देकर छिपा हुआ था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी की टीम ने लूट के मामले में 5 साल से फरार चल रहे 5000 के इनामी बदमाश दो भाइयाें को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों में अकबर और जाहिद मेवात जिले के नई गांव निवासी हैं। अप्रैल 2018 में सेक्टर-58 थाने में लूट, अवैध हथियार तथा षडयंत्र की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों ने आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर मैसेज किया। फरीदाबाद में एक क्रेटा गाड़ी सस्ते दाम पर बिकाऊ है।

प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसे गाड़ी खरीदने के लिए आंध्र प्रदेश से फरीदाबाद बुलाया। पीड़ित अपने मामा के साथ फरीदाबाद आ गया। यहां आरोपियों ने उन्हें अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाकर बातचीत करते हुए हथीन की तरफ ले गए। वहां स्कॉर्पियो में पांच साथी और आ गए। आरोपियों ने पीड़ित को कट्टा दिखाकर मारपीट की और 4.60 लाख रुपए तथा 1 मोबाइल व 2 घड़ी लूटने के बाद गाड़ी से नीचे फेंककर भाग गए। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी जगह बदल बदलकर रहने लगे। दिसंबर 2020 में अदालत द्वारा दोनों को भगोडा घोषित कर दिया। पुलिस ने 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर 1.80 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed