फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two BLOs felicitated for completing 100% digitization work.

Faridabad News: शत प्रतिशत डिजिटलीकरण कार्य पूरा करने पर दो बीएलओ सम्मानित

Fri, 10 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two BLOs felicitated for completing 100% digitization work.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण और डिजिटलीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या-246 के बीएलओ अमित दलाल और बूथ संख्या-247 की बीएलओ रेनू कुमारी को समय से पहले शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण कार्य पूरा करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों पति-पत्नी ने अलग-अलग बूथों पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए मिसाल पेश की। वहीं सुपरवाइजर मोहन सिंह को भी अभियान के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया।


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बारिश या अन्य कारणों से एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने में देरी नहीं करें। फॉर्म को 10 जुलाई तक आवश्यक दस्तावेजों सहित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है, लेकिन अंतिम समय तक इंतजार करने से तकनीकी या दस्तावेज संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article