{"_id":"6a04d54b45d2457bc70a09f0","slug":"two-bhajan-singers-were-dragged-for-a-kilometre-alontwo-bhajan-singers-were-dragged-for-a-kilometre-along-with-their-bikeg-with-their-bike-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69847-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो भजन गायकों को बाइक सहित एक किमी तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो भजन गायकों को बाइक सहित एक किमी तक घसीटा
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव साहूपुरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो भजन गायकों को गंभीर चोटें आई हैं। थाना सदर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम हरफला निवासी योगेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह श्रीमद्भागवत कथा में भजन गाने का कार्य करते हैं। 10 मई को वह अपने साथी सागर सिंगला निवासी ग्राम करनेरा के साथ बाइक पर सवार होकर कैली गांव से मोलडबंद की ओर जा रहे थे। जब वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर साहूपुरा के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे टेंपो के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार टक्कर लगने के बाद टेंपो चालक बाइक समेत दोनों युवकों को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाइक नीचे फंसने के कारण वाहन रुका, जिसके बाद दोनों युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ पहुंचाया। बाद में परिजन दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
योगेश शर्मा ने आरोप लगाया कि हादसे में उनका सामान भी टूट गया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। आरोपी चालक की पहचान सोनेलाल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची । मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार योगेश के हाथ व घुटनों पर चोटें आई हैं, जबकि सागर सिंगला के शरीर के निचले हिस्से, जांघ और पेट के पास गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।