फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two bank employees arrested in cyber fraud case

Faridabad News: बैंक के दो कर्मचारी साइबर ठगी केस में गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two bank employees arrested in cyber fraud case
शेयर में निवेश के बहाने 4 करोड़ की ठगी में हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

- आरोपियों ने ठगों के लिए खुलवाए थे बैंक खाते
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पानीपत की एक्सिस बैंक शाखा में कार्यरत दो कर्मचारियों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शुभम और कमलकांत शामिल हैं। शुभम मध्यप्रदेश से और अब समालखा में रहता है। वहीं पानीपत निवासी कमलकांत अब दिल्ली के नरेला में रहता है।
पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी पानीपत में एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं। आरोपियों ने खाताधारक मोनू व सागर के बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों में ठगी के 10-10 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगी की शिकायत सेक्टर-15 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर 2025 को डैन रोबिन नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से निवेश करने का झांसा दिया। इसके बाद उसके चार अकाउंट खोले गए। शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये शेयर बाजार में 4 करोड़ रुपये निवेश किए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed