{"_id":"6770557cf5e4ef79760a1f74","slug":"two-arrested-including-main-accused-in-kidnapping-and-murder-case-faridabad-news-c-26-1-del1005-35567-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अपहरण व हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के मृतक की पत्नी से थे अवैध संबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मांगर के पहाड़ों में पत्थरों से दबी अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि उर्फ रविंद्र व उसके दूसरे साथी कोमल को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल दोस्त आकाश और मृतक की पत्नी अनीशा को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी रवि और मृतक तैय्यब की पत्नी अनीशा के अवैध संबंध थे। रवि ने ही तैय्यब को बीते 16 दिसंबर की शाम को मांगर इलाके में बुलाया था। जहां पर रवि, आकाश व कोमल ने शराब पिलाई और उसके बाद हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को मांगर इलाके में ले जाकर जला दिया और फिर पत्थरों से दबा दिया गया। मृतक के भाई आशीष की शिकायत पर थाना धौज में अपहरण का मामला दर्ज कर तैय्यब की तलाश की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोमल के ऊपर पहले भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। थाना धौज के प्रभारी राजवीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को अभी हत्या में प्रयोग मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद करना है।पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपी रवि और कोमल को बंधवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि से पूछताछ में सामने आया कि उसका मृतक की पत्नी अनीशा के साथ संबंध थे। मृतक ने आरोपी से पैसे भी ले रखे थे पैसे के विवाद में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तैय्यब का अपहरण करके मांगर गांव के पहाड़ में ले जाकर पत्थरों से हत्या कर दी थी।