फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested including main accused in firing case at mobile showroom

Faridabad News: मोबाइल शोरूम पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2024 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including main accused in firing case at mobile showroom
- पुलिस से भागने के दौरान छत से कूदा आरोपी, पैर टूटा
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एक करोड़ की रंगदारी न देने पर ट्रिपल नाइन टेलीकॉम शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को काबू किया है। पुलिस ने दबिश दी तो गिरफ्तारी से बचने के आरोपी छत से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया। आरोपी के पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से फायरिंग में प्रयोग किए गए हथियार व बाइक बरामद की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी जानकारी जुटाई जाएगी।
दरअसल, बीती 29 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आगरा चौक के समीप स्थित ट्रिपल नाइन टेलीकॉम शोरूम पर पहुंचे पांच हथियारमंद बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। फायरिंग दुकानदार प्रवीण छाबड़ा द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर की गई। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए 20 से 25 गोलियां चलाईं और बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी फायरिंग करने में शामिल बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान गांव कोट निवासी रोहित के रूप में हुई है। आरोपी रोहित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिश दी तो वह छत से कूद गया, जिससे उसका पैर टूट गया। इसके अलावा कोट के ही अंकुश उर्फ अशोक को गिरफ्तार किया है। अंकुश पर रोहित का सहयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फायरिंग मामले में दो आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान भागते समय गिरने के कारण आरोपी रोहित के पैर में फ्रैक्चर आ गया, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपी रोहित के पैर पर प्लास्टर किया हुआ है। रोहित व उसके साथी अंकुश को मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनके अन्य साथियों व हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed