फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested including contract operator selling cheap liquor in branded bottle

Faridabad News: सस्ती शराब को ब्रांडेड बोतल में भरकर बेचने वाले ठेका संचालक सहित दो गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 10:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Apr 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including contract operator selling cheap liquor in branded bottle
क्राइम बॉर्डर टीम ने आरोपी के गोदाम पर मारा छापा, सामान किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सस्ती शराब को महंगी बोतल में भरकर बेचने के आरोप में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने ठेका संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एनआईटी निवासी चरण सिंह तथा दिल्ली के मधुविहार निवासी निखिल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी चरण सिंह की निशानदेही पर 8 ठेकों पर एक्साइज विभाग के साथ क्राइम ब्रांच ने रेड की थी। तीन ठेकों पर आरोपी द्वारा सप्लाई की गई शराब बरामद हुई है। आरोपी चरण सिंह के खिलाफ पहले से 18 मामले एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज हैं।

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के निर्देश पर एसीपी मोनिका देशवाल व क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नीलम चौक स्थित शराब ठेके पर रेड करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सस्ती शराब को ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर विभिन्न मार्का के लेबल लगाकर बेचते थे। आरोपियों को रिमांड पर लेकर जांच शुरू की गई। आरोपियों की निशान देही पर 8 ठेकों पर एक्साइज टीम के साथ जांच की गई। तीन ठेकों पर आरोपियों द्वारा सप्लाई की गई हुई सस्ती शराब महंगी बोतलों में मिली। नीलम चौक के ठेके से 65 बोतल मिलीं, यह हरियाणा में बिक्री के लिए नहीं थीं। इसके साथ 107 बोतल महंगी शराब मिलीं। इनमें कुछ बिना होलोग्राम के पाई गईं। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब की सप्लाई की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी शराब को अन्य कई स्थानों पर सप्लाई करते थे। आरोपी के खिलाफ पहले 18 मामले एक्साइज एक्ट के दर्ज हैं। आरोपी अपने गोदाम में सस्ती शराब को ब्रांडेड शराब की बोतल में बदलने का काम करते हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed