{"_id":"67cf3cff3d8e1e91ca098e12","slug":"two-arrested-in-fraud-case-by-sending-fake-message-of-transferring-money-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-39642-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आगरा से पकड़े आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। परिचित बनकर रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी मामले में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आगरा के ही रहने वाले मोहम्मद हाशिम और मोहम्मद जैद के तौर पर हुई। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मोहम्मद जैद (20) खाता धारक है जिसमें ठगी के रुपये आए। वहीं मोहम्मद हाशिम ने ये खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था। आरोपी मोहम्मद हाशिम ई-रिक्शा चलाता है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। परिचित बनकर कॉल करने वाले की तलाश में टीम लगी हैं।
ठगी की ये वारदात सेक्टर-78 एरिया में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह शिकायतकर्ता का मामा बोल रहा है। मामा ने कहा कि मेरे खाते में कोई 20 हजार रुपये भेज रहा है कि लेकिन ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। इसलिए मैं तुम्हारे खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा रहा हूं। शिकायतकर्ता के नंबर पर 20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन का फर्जी मैसेज आया। ठग को मामा समझकर शिकायतकर्ता ने बाद में रुपये वापस कर दिए। लेकिन ठगी का अहसास हुआ तो साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।