फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for stealing by breaking the lock of a locked house

Faridabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing by breaking the lock of a locked house
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने वेदराम कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए 26 अप्रैल को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिजवान निवासी बुलंदशहर और शाहरुख निवासी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के पचास हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार पीड़ित सरोज कुमार ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि तीन अप्रैल को वह परिवार सहित बाहर गए थे। पाँच अप्रैल को लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और आभूषण व नकदी गायब थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बंद मकान की रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed