फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for selling bank accounts to cyber thugs

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling bank accounts to cyber thugs
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने बीकानेर से पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने इन आरोपियों को राजस्थान बीकानेर से काबू किया है। दोनों आरोपी वहीं के रहने वाले हैं। आरोपी श्रवण कुमार के बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। इसने अपना बैंक खाता 15 हजार रुपये में महिला को बेचा था। महिपाल ने आगे 10 हजार रुपये में ये बैंक खाता साइबर ठगों को दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ठगी को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें सेक्टर-29 के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 27 दिसंबर को उन्हें टेलीग्राम से एक लिंक मिला। जिसमें पार्ट टाइम जॉब कर पैसे कमाने का ऑफर था। लिंक पर क्लिक कर संपर्क किया तो प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। 22012 रुपये निवेश करने पर इन्हें 28480 रुपये रिफंड मिले। बाद में निवेश करते रहे लेकिन रिफंड नहीं मिला। इस तरह इनसे 5.63 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed