फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for selling bank accounts to cyber criminals

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling bank accounts to cyber criminals
अलग-अलग साइबर क्राइम थानों की टीमों ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने के आरोप में अलग-अलग मामलों में दो लोगों को साइबर क्राइम थानों की टीमों ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को राजस्थान के सवाई माधोपुर एरिया से जबकि दूसरे को फरीदाबाद की भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। दो मामलों की जांच करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पहले मामले में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 6.60 लाख रुपये की ठगी की जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान सवाई माधोपुर निवासी भूर सिंह के तौर पर हुई। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेचा था। इसके खाते में ठगी के 3.60 लाख रुपये आए थे। आरोपी फ्लिपकार्ट कंपनी में पैकिंग का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस को कृष्णा कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें टेलीग्राम पर जोड़कर शेयर बाजार में निवेश पर 500 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर ठगी की गई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में क्रेडिट कार्ड रि-एक्टिवेट करने के नाम पर 1.43 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद की भारत कॉलोनी निवासी विजय कुमार के तौर पर हुई। विजय ने अपना खाता प्रदीप को बेचा था। प्रदीप उत्कर्ष बैंक में बतौर सेल्स एग्जिक्यूटिव काम करता था और उसी ने विजय का बैंक खाता खुलवाया था। इसी खाते में ठगी के 1.30 लाख रुपये आए थे। आरोपी विजय को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले में बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी व्यक्ति को ठगों ने बैंककर्मी बनकर कॉल की थी। फिर आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड को रि-एक्टिवेट करने के नाम पर 143850 रुपये ठग लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed