फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for providing bank accounts to cyber criminals

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for providing bank accounts to cyber criminals
आरोपी राजस्थान और यूपी के रहने वाले हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में दो लोगों को साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों की जांच करते हुए इन आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान जोधपुर निवासी दीक्षित और यूपी फिरोजाबाद निवासी हरीश चंद्र गोयल शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

पहले मामले में क्रिप्टो करंसी में निवेश पर मुनाफे के बहाने 6.81 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीक्षित राजस्थान जोधपुर का रहने वाला है। इसने खाताधारक विकास का बैंक खाता करन से लेकर आगे दिया था। इस खाते में ठगी के 28 हजार रुपये आए थे। मामले में सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए आरोपी दीक्षित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत तिरखा कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने दी थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 75.83 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरीश चंद्र गुप्ता यूपी फिरोजाबाद का रहने वाला है। इसने अपने साले श्याम गोयल का बैंक खाता खुलवाकर आगे ठगों को दिया था। उस खाते में ठगी के 11.30 लाख रुपये आए थे। आरोपी हरीश चंद्र गुप्ता की फिरोजाबाद में आइसक्रीम फैक्टरी है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-17 निवासी व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed