फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for providing bank accounts and SIM cards

Faridabad News: बैंक खाते व सिम मुहैया कराने के आरोप में दो धरे

Wed, 09 Jul 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for providing bank accounts and SIM cards
- आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल की टीम ने बैंक खाते व सिम मुहैया कराने के आरोप में ठगी के दो मामलों की जांच करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। उनकी पहचान जयपुर निवासी नवनीत नायक और संगम विहार दिल्ली निवासी अब्दुल हक के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 5.83 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाता मुहैया कराने वाले नवनीत नायक को पुलिस ने पकड़ा है। इसके खाते में ठगी के 75 हजार रुपये आए थे। उसको दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की वारदात बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव निवासी महिला से हुई थी। घर बैठे मुनाफे का झांसा देकर प्रीपेड टास्क के बहाने रुपये निवेश कराए गए थे।
विज्ञापन

दूसरे मामले में क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 52,396 रुपये की ठगी के मामले में सिम व बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी अब्दुल हक को पुलिस ने दबोचा। पूछताछ में पता चला कि ठगी के रुपये जिस खाते में गए और जिस नंबर से कॉल कर ठगी की गई वो इसी ने मुहैया कराया था। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इससे पहले मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ठगी की वारदात सेहतरपुर निवासी युवक से हुई थी। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कॉल की गई तो शिकायतकर्ता ने मना कर दिया था। बाद में कार्ड बंद करने की बात कहकर उसे लिंक भेज ठगी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed