फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for extorting money and assaulting a grocery store owner

Faridabad News: किराना स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने व हमला करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for extorting money and assaulting a grocery store owner
अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। किराना स्टोरी संचालक से रंगदारी मांगने व रॉड से हमला करने के आरोप में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में ओल्ड फरीदाबाद के बाड मोहल्ले के रहने वाले कपिश और विवेक शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि 15 अक्तूबर को दोनों आरोपी अपने साथी विजय व अन्य के साथ ओल्ड मैन मार्केट में किराना स्टोर पर रंगदारी मांगने गए। यहां उन्होंने कैलाश पर लोहे की राॅड से हमला किया था। दोनों आरोपियों से लोहे की राॅड बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल ने पूछताछ की। रिमांड खत्म होने पर इन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी विजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद इलाके में किराना स्टोर चलाने वाले व्यक्ति ने पुलिस को मामले में शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि उनके स्टोर पर 15 अक्तूबर को दिन के समय दो युवक आए। इसमें से एक ने अपना नाम विजय बताया और स्टोर संचालक से 10 हजार रुपये मंथली मांगी। इसके बाद आरोपी मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता की दुकान के सामने फड़ लगाने वाले कैलाश को चाकू मार कर घायल कर दिया। शिकायत पर थाना ओल्ड में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed