फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for duping Rs 4.5 lakh in the name of investment

Faridabad News: निवेश के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी करने वाले दो धरे

Sun, 10 May 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for duping Rs 4.5 lakh in the name of investment
जालंधर से दबोचे गए जालसाज, साइबर थाना एनआईटी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 4,49,000 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों को नौ मई को काबू कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी कुलवंत (61) और राहुल (45) के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने अपने नाम पर वीनस ट्रेडर्स नाम से एक फर्म का खाता खुलवाया था, जिसे उन्होंने आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करा दिया। जांच में सामने आया कि पीड़ित से ठगी गई राशि में से दो लाख रुपये इसी खाते में आए थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जवाहर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को एपिक प्राइम इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म से जुड़ा बताकर निवेश पर मोटा मुनाफा देने का लालच दिया। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने उनके बताए गए खातों में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 4,49,000 रुपये जमा करा दिए। पैसा वापस न मिलने पर पीड़ित ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed